Monday, November 1, 2021

दिवाली से ठीक पहले Bajaj को लगा झटका, दोपहिया वाहनों की बिक्री में आई भारी गिरावट October 31, 2021 at 08:35PM

नई दिल्ली। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अक्तूबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट पेश कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अक्तूबर 2021 में उसके कुल (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन) 4,39,615 वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले 14 फीसदी कम है। बता दें कि अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 512,038 वाहनों की बिक्री की थी। भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 218,565 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 2,81,160 वाहनों की भारत में बिक्री की थी। यानी, भारतीय बाजार में अक्तूबर 2020 की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 16 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
3,91,303 यूनिट्स 4,70,290 यूनिट्स 17 फीसदी घटी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई सितंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई
3,91,303 यूनिट्स 3,61,036 यूनिट्स 3,38,310 यूनिट्स 3,30,569 यूनिट्स
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
1,98,738 यूनिट्स 2,68,631 यूनिट्स 26 फीसदी घटी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई सितंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई
1,98,738 यूनिट्स 1,73,945 यूनिट्स 1,57,971 यूनिट्स 1,56,232 यूनिट्स
भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई? एक साल में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितना निर्यात हुआ अक्तूबर 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
1,92,565 यूनिट्स 2,01,659 यूनिट्स 5 फीसदी घटा निर्यात
एक महीने में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितना निर्यात हुआ सितंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में कितना निर्यात हुआ जुलाई 2021 में कितना निर्यात हुआ
1,92,565 यूनिट्स 1,87,091 यूनिट्स 1,80,339 यूनिट्स 74,337 यूनिट्स
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अक्तूबर2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
48,312 यूनिट्स 41,748 यूनिट्स 16 फीसदी बढ़ी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई सितंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई
48,312 यूनिट्स 40,985 यूनिट्स 34,960 यूनिट्स 8,547 यूनिट्स
भारत में कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
19,827यूनिट्स 12,529 यूनिट्स 58 फीसदी बढ़ी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अक्तूबर 2021 में कितनी बिक्री हुई सितंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई
19,827यूनिट्स 18,403 यूनिट्स 14,624 यूनिट्स 11,041 यूनिट्स
भारत से बाहर कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
अक्तूबर 2021 में कितना निर्यात हुआ अक्तूबर 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
28,485 यूनिट्स 29,219 यूनिट्स 3 फीसदी घटा निर्यात

No comments:

Post a Comment