Monday, November 1, 2021

खत्म हुआ महिंद्रा की इस पावरफुल SUV का सफर, Mahindra XUV700 लेगी इसकी जगह November 01, 2021 at 03:36AM

नई दिल्ली। In India: भारत में बीते 10 वर्षों से अपनी पावरफुल मौजूदगी दिखाने के बाद आखिरकार देसी कंपनी महिंद्रा ऑटो की एक बेहतरीन एसयूवी का सफर खत्म हो गया है। जी हां, यहां बात हो रही है Mahindra XUV500 की, जिसका प्रोडक्शन बंद हो गया है। अब महिंद्रा एक्सयूवी500 की जगह कंपनी की हालिया लॉन्च एसयूवी Mahindra XUV700 लेगी। भारत में XUV500 का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, MG Hector और Jeep Compass समेत अन्य कई एसयूवी से था। इसकी जो भी यूनिट तैयार है, उसकी बिक्री होने के बाद यह मार्केट में उपलब्ध नहीं होगी? ये भी पढ़ें- एक्सयूवी500 की कीमत और खासियतMahindra XUV500 को साल 2011 में लॉन्च किया गया था। डिसकंटीन्यू होने तक इसकी कीमत 14.22 लाख रुपये से लेकर 20.07 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। महिंद्रा एक्सयूवी की पिछले 10 साल में लाखों यूनिट बिकी है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन में उपलब्ध इस एसयूवी में 2.2 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो कि 155PS की पावर और 360Nm टॉर्क जेनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सनरूफ, रियर पार्किंग सेंसर, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, EBD समेत ढेर सारी स्टैंडर्ड और सेफ्टी खूबियां हैं। ये भी पढ़ें- Mahindra XUV700 को लेकर जबरदस्त क्रेजभारत में Mahindra XUV700 कंपनी की पुरानी एसयूवी Mahindra XUV500 को रिप्लेस करेगी। भारत में बीते दिनों लॉन्च इस एसयूवी की कीमत फिलहाल 12.49 रुपये से लेकर 22.99 लाख रुपये तक है। महिंद्रा की यह एसयूवी लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। 5 और 7 सीटर ऑप्शन वाली इस एसयूवी MX और AX जैसे 2 ट्रिम लेवल के साथ ही 20 से ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध है। एक्सयूवी700 के पेट्रोल वेरिएंट की डिलिवरी शुरू हो चुकी है और इस महीने डीजल वेरिएंट की डिलिवरी शुरू हो जाएगी। 14 जनवरी 2022 तक कंपनी का लक्ष्य 14000 यूनिट डिलिवर करने का है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment