Thursday, October 7, 2021

महज 57 मिनट में बुक हो गए Mahindra XUV700 के 25000 मॉडल, भारी मांग पर कंपनी ने उतारे 2 नए वैरिएंट्स October 07, 2021 at 12:19AM

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी Mahindra XUV700 () की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। कंपनी का दावा है कि महज 57 मिनट में इसे 25,000 बुकिंग () मिल गई है। दरअसल, कंपनी की तरफ से लॉन्च के दौरान बताया गया था कि शुरुआती 25,000 बुकिंग करने वाले ग्राहकों को यह एसयूवी इंट्रोडक्ट्री कीमतों () पर मिलेंगी। यही कारण है कि इसकी बुकिंग में इतनी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। 25000 बुकिंग तक XUV700 की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये थी, जो अब 50000 रुपये बढ़कर 12.49 लाख रुपये हो गई है। वहीं, अब इसके डीजल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है। कंपनी की तरफ से सभी वैरिएंट्स की कीमतों में औसतन 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले महिंद्रा ने हाल ही में अपनी Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) के दो नए हाई स्पेसिफिकेशन वैरिएंट्स को पेश किया। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय बाजार में Mahindra XUV700 के पहले से ही 17 वैरिएंट्स की बिक्री हो रही है। ऐसे में कंपनी ने अब इसके टॉप स्पेसिफिकेशन AX7 Luxury डीजल ट्रिम का नया मैनुअल और AWD के साथ ऑटोमैटिक वैरिएंट भी पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की भारी मांग के चलते इन दो वैरिएंट्स को शामिल किया गया है। नए मैनुअल वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन पर 22.89 लाख रुपये तक जाती है। Mahindra XUV700 के नए वैरिएंट्स की कीमतें
Mahindra XUV700 के वैरिएंट्स पेट्रोल डीजल
Mahindra XUV700 MX 12.49 लाख रुपये 12.99 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX3 मैनुअल ट्रांसमिशन 14.49 लाख रुपये 14.99 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX3 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 15.69 लाख रुपये 16.69 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX5 मैनुअल ट्रांसमिशन 15.49 लाख रुपये 16.09 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX5 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 17.09 लाख रुपये 17.69 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 मैनुअल ट्रांसमिशन 17.99 लाख रुपये 18.59 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 19.59 लाख रुपये 20.19 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 Luxury मैनुअल ट्रांसमिशन - 20.29 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 Luxury ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 21.29 लाख रुपये 21.89 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन AWD - 22.99 लाख रुपये
Mahindra XUV700 AX7 Luxury ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन AWD - 22.89 लाख रुपये

No comments:

Post a Comment