Thursday, October 7, 2021

भारत में इन 20 कारों का है जलवा, Maruti की यह कार नंबर 1, देखें इनकी कीमत-खासियत October 07, 2021 at 01:55AM

नई दिल्ली।Top 20 Maruti Tata Kia: भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए मौजूदा समय ठीक नहीं चल रहा है और सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से प्रोडक्शन और सेल्स पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। लेकिन इस बीच Maruti Suzuki मार्केट में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है और सितंबर 2021 में भी टॉप 2 कारों में मारुति की कारें रही हैं, जो कि Maruri Alto और Maruti Suzuki Ertiga है। आज हम आपको भारत में पिछले महीने बिकीं टॉप 20 कारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मुश्किल समय में भी अच्छा परफॉर्म किया। ये भी पढ़ें- टॉप 20 में मारुति की सबसे ज्यादा कारेंटॉप 20 बेस्ट सेलिंग कारों की बात करें तो पिछले महीने, यानी सितंबर 2021 में सबसे ज्यादा Maruti Alto की 12,143 यूनिट बिकी। इसके बाद Maruti Ertiga की 11,308 यूनिट बिकी। इसके बाद Kia Seltos का नंबर आता है, जिसकी कुल 9,583 यूनिट बिकी। चौथे नंबर पर रही Tata Nexon की कुल 9,211 यूनिट बिकी। इसके बाद Hyundai Creta का नंबर आता है, जिसकी कुल 8,193 यूनिट पिछले महीने बिकी है। ये भी पढ़ें- बिक्री में काफी उठापटकMaruti Baleno की सितंबर 2021 में कुल 8,077 यूनिट बिकी है। वहीं बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में सातवें नंबर पर काबिज Hyundai Venue की 7,924 यूनिट बिकी। इसके बाद Maruti Eeco की कुल 7,844 यूनिट बिकी। Maruti WagonR की कुल 7,632 यूनिट बिकी। 10वें नंबर पर मौजूद Tata Altroz की कुल 5,772 यूनिट बिकी। टॉप 20 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में 11वें नंबर पर Hyundai i20 है, जिसकी कुल 5,153 यूनिट बिकी हैं। इसके बाद Tata Tiago की कुल 5,121 यूनिट बिकी। वहीं Toyota Innova की पिछले महीने 4,724 यूनिट बिकी। ये भी पढ़ें- इन कारों के हाल देख लेंKia Sonet की 4,454 यूनिट बिकी। वहीं Hyundai i10 Nios की 4,168 यूनिट बिकी। Maruti XL6 की 3,748 यूनिट बिकी। महिंद्रा की धांसू मिड साइज एसयूवी Mahindra XUV300 की कुल 3,693 यूनिट पिछले महीने बिकी है। Honda City की कुल 3,348 यूनिट बिकी हैं। वहीं Mahindra Thar की 3,134 यूनिट और Hyundai Aura की कुल 2,821 यूनिट बिकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप 20 कारों की लिस्ट में एमजी मोटर्स की एक भी कार नहीं है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment