Wednesday, August 25, 2021

ये हैं इंडिया की 5 सबसे पॉप्युलर कार, खरीदने के लिए करना होगा 1 साल तक इंतजार August 24, 2021 at 09:25PM

नई दिल्ली भारत में SUV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ रहा ऑटोमोबाइल सेगमेंट है। अब लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद कारों की सेल वापस पटरी पर आ गई है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कारों की डिमांड अचानक काफी बढ़ गई है और इस वजह से कंपनियों के पास कई कारों के लिए लंबा वेटिंग पीरियड है खासतौर पर एसयूवी सेगमेंट में। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बताएंगे जो मौजूदा समय में लंबे वेटिंग पीरियड्स के साथ ही खरीदी जा सकेंगी। महिंद्रा थार यह कार मौजूदा दौर में भारत की सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली एसयूवी है। अगर आप भी इस शानदार ऑफरोडर को खरीदना चाहते हैं तो आपको 1 साल से ज्यादा वक्त तक इंतजार करना पड़ सकता है। ह्यूंदै क्रेटा यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर और सफल कारों में से एक है जिसे भारतीय बाजार में खूब प्यार मिला है। अगर आप अभी इस कार को खरीदते हैं तो आपको लगभग 9 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। निसान मैग्नाइट निसान की इस कार का वेटिंग पीरियड 8 महीने हैं। यानी अगर आप अभी कार बुक करें तो आपको 8 महीने के बाद इसकी डिलिवरी मिलेगी। भारी डिमांड के चलते कंपनी ने प्रॉडक्शन कपैसिटी भी बढ़ा दी है। किआ सॉनेट कॉमेपैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह कार मौजूदा दौर की बेस्ट सेलिंग कार है। भारत में इस कार का वेटिंग पारियड ज्यादातर शहरों में 5 महीने का है। यानी डिलिवरी के लिए आपको 5 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। किआ सेल्टॉस इस कार के लिए भी आपको 5 महीने तक वेट करना पड़ेगा। हालांकि वेटिंग पीरियड आपकी लोकेशन और वेरियंट पर भी निर्भर करता है। वेरियंट के आधार पर इस कार का वेटिंग पीरियड 1 महीने से 5 महीने के बीच है।

No comments:

Post a Comment