Friday, April 2, 2021

आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाले इन भारतीय खिलाड़ियों को तोहफे में दी नई Thar April 02, 2021 at 05:00AM

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा () ने अपना किया एक ऐसा वादा पूरा किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, भारतीय टीम ने जब ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर 2-1 से टेस्ट सीरीज हराया था, तब आनंद महिंद्रा ने 6 खिलाड़ियों को तोहफे में देने का वादा किया था। इन खिलाड़ियों में टी नटराजन (), शार्दुल ठाकुर (), मोहम्मद सिराज (), वॉशिंगटन सुंदर (), शुभमन गिल (), और नवदीप सैनी () का नाम शामिल था। अब उसी वादे को महिंद्रा की तरफ से पूरा किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 'टी नटराजन' और शार्दुल ठाकुर से हो गई है, जिनकों Mahindra Thar की डिलीवरी हो गई है। इसकी जानकारी इन खिलाड़ियों ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। टी नटराजन को सबसे पहले हुई Mahindra Thar की डिलीवरी टी नटराजन को सबसे पहले Mahindra Thar की डिलीवरी हुई। इसकी जानकारी नटराजन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। तोहफे में मिली Mahindra Thar पर नटराजन ने खुशी जताई और आनंद महिंद्रा का आभार जताते हुए उन्हें गाबा टेस्ट मैच की जर्सी को गिफ्ट किया। शार्दुल ने किया Mahindra Thar का स्वागत शार्दुल ठाकुर ने Mahindra Thar के लिए आनंद महिंद्रा का आभार जताया। इन खिलाड़ियों को भी जल्द होगी Mahindra Thar की डिलीवरी टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर के बाद अब जल्द मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीप सैनी को Mahindra Thar की डिलीवरी की जाएगी। भारतीय टीम की जीत पर आनंद महिंद्रा ने किया था वादा Mahindra Thar: पावर परफॉर्मेंस Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसका 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra Thar: कलर वेरिएंट Mahindra Thar छह रंगों में उपलब्ध है। इनमें मिस्टिक कॉपर, रेड रेज, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं। Mahindra Thar: कीमत Mahindra Thar के AX OPTIONAL वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 12.10 लाख रुपये है। वहीं, इसके LX वेरिएंट की कीमत 12.79 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment