Friday, April 2, 2021

Hero के दोपहिया वाहनों ने मचाई धूम, फरवरी महीने में पार किया 5 लाख बिक्री का आंकड़ा April 02, 2021 at 01:17AM

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने मार्च 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 5,76,957 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में हीरो ने 3,34,647 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री में 72 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिक्री में आई 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने में भले ही ज्यादा लग रही हो, लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिससे कंपनी बिक्री की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। अगर इसकी तुलना फरवरी 2021 से की जाए, तो कंपनी की बिक्री में 14 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी आई है। दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,44,340 यूनिट्स 3,16,685 यूनिट्स -
मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,24,608 यूनिट्स 3,05,932 यूनिट्स -
स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,349 यूनिट्स 28,175 यूनिट्स -
भारत से बाहर Hero के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
32,617 यूनिट्स 17,962 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,44,340 यूनिट्स 4,84,433 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,24,608 यूनिट्स 4,63,723 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,349 यूनिट्स 41,744 यूनिट्स -

No comments:

Post a Comment