Friday, April 2, 2021

भारत में बढ़ी Hyundai की कारों की मांग, मार्च महीने में 50000 से भी ज्यादा गाड़ियां बिकीं April 02, 2021 at 02:32AM

नई दिल्ली। मोटर इंडिया () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 64,621 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 26,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 100 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ह्यूंदै की बिक्री में आई बढ़त देखने में भले ही बहुत ज्यादा लग रही हो, लेकिन यह बिक्री इतनी भी ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल मार्च महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके कार ह्यूंदै की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। हालांकि. फरवरी महीने के मुकाबले भी कंपनी की बिक्री मार्च महीने में बढ़ी है, लेकिन बिक्री का प्रतिशत उतना नहीं है। बता दें फरवरी 2021 में ह्यूंदै ने कुल 61,800 यूनिट्स की बिक्री की थी। Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,600 यूनिट्स 26,300 यूनिट्स 100 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
12,021 यूनिट्स 5,979 यूनिट्स 101 फीसदी बढ़ा निर्यात
फरवरी 2021 में Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई थी? इससे पहले ह्यूंदै ने फरवरी 2021 में कुल 61,800 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2019 में कंपनी ने 48,910 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी महीने के मुकाबले Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,600 यूनिट्स 51,600 यूनिट्स 29 फीसदी बढ़ी बिक्री
फरवरी महीने के मुकाबले भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ फरवरी 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
12,021 यूनिट्स 10,200 यूनिट्स 14.6 फीसदी बढ़ा निर्यात

No comments:

Post a Comment