Friday, April 2, 2021

Honda ने भारत में बेचे 3 लाख से भी ज्यादा दोपहिया वाहन, मार्च महीने में 60.77% बढ़ी बिक्री April 02, 2021 at 08:42PM

नई दिल्ली। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया (Honda 2Wheelers India) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में होंडा ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 4,11,037 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में होंडा टू-व्हीलर्स के कुल 261,699 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 57.06 फीसदी बढ़ी है। होंडा टू-व्हीलर्स की बिक्री में आई 57.06 फीसदी की बढ़त भले ही बहुत ज्यादा लग रही हो, लेकिन यह बिक्री इतनी भी ज्यादा नहीं है। दरअसल, पिछले साल मार्च महीने में केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। यही वजह है कि फरवरी महीने (फरवरी 2021) के मुकाबले इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री घटी है। बता दें कि फरवरी 2021 में कंपनी ने कुल 442,696 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। पिछले साल के मुकाबले होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
3,95,037 यूनिट्स 2,45,716 यूनिट्स 1,49,321 यूनिट्स ज्यादा बिके 60.77 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले साल के मुकाबले भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
16,000 यूनिट्स 15,983 यूनिट्स 17 यूनिट्स का ज्यादा निर्यात हुआ 0.11 फीसदी बढ़ा निर्यात
पिछले महीने के मुकाबले होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
3,95,037 यूनिट्स 4,11,578 यूनिट्स 16,541 यूनिट्स कमबिके 4.02 फीसदी घटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में होंडा के दोपहिया वाहनों की कुल कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
40,73,182 यूनिट्स 50,31,297 यूनिट्स 9,58,115 यूनिट्स कम बिके 19.04 फीसदीघटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
38,65,872 यूनिट्स 47,06,572 यूनिट्स 8,40,700 यूनिट्स कम बिके 17.86 फीसदी घटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
2,07,310 यूनिट्स 3,24,725 यूनिट्स 1,17,415 यूनिट्स का कम निर्यात हुआ 36.16 फीसदी घटा निर्यात

No comments:

Post a Comment