Thursday, March 25, 2021

Mercedes-Benz A-Class Limousine भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत से माइलेज तक सब कुछ March 25, 2021 at 07:41PM

नई दिल्ली। भारत में लॉन्च हो गई है। मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने अपनी A-Class Limousine की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 39.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स के साथ उतारा है। इनमें A-Class Limousine पेट्रोल, A-Class Limousine डीजल और AMG A35 शामिल हैं। इनमें डीजल और एमजी मॉडल में केवल एक ही ट्रिम मिलेगा। जबकि, पेट्रोल मॉडल में तीन ट्रिम्स मिलेंगे। A-Class Limousine: पावर परफॉर्मेंस
वेरिएंट्स Mercedes-Benz A 200 Limousine पेट्रोल Mercedes-Benz A 220d Limousine डीजल AMG A35
डिस्प्लेसमेंट 1.3 लीटर 2 लीटर 2 लीटर
पावर 161 bhp 148 bhp 301bhp
टॉर्क 250 Nm 320 Nm 400Nm
ट्रांसमिशन 7-स्पीड DCT 8-स्पीड DCT 7-स्पीड DCT
Mercedes-Benz A-Class Limousine: माइलेज
वेरिएंट्स Mercedes-Benz A 200 Limousine पेट्रोल Mercedes-Benz A 220d Limousine डीजल
माइलेज 17.50 किलोमीटर प्रति घंटा 21.35 किलोमीटर प्रति घंटा
Mercedes-Benz A-Class Limousine: रफ्तार
वेरिएंट्स Mercedes-Benz A 200 Limousine पेट्रोल Mercedes-Benz A 220d Limousine डीजल AMG A35
100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 8.3 सेकंड 8.2 सेकंड 4.8 सेकंड
सभी मॉडल्स की कीमतें
  1. Mercedes-Benz A 220d Limousine डीजल: 40 लाख रुपये
  2. Mercedes-Benz A 220d Limousine AMG A35: 56.24 लाख रुपये
  3. Mercedes-Benz A-Class Limousine: A 200 (39.90 लाख रुपये), A 200d (40.90 लाख रुपये), AMG A35 (56.24 लाख रुपये)
Mercedes-Benz A-Class Limousine भारतीय बाजार में पांच कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें कॉसमोस ब्लैक, डेनिम ब्लू, मोजेव सिल्वर, माउंटेन ग्रे और पोलर व्हाइट शामिल हैं। इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल और डीजल मॉडल्स में ट्विन 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं, A35 में ग्राहकों को एएमजी स्टाइल वाले डुअल टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। Mercedes-Benz A-Class Limousine में सिंगल यूनिट टचस्क्रीन मीडिया डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 12.3-इंच के स्प्लिट स्क्रीन दिए गए हैं। एक रोचक बात यह है कि कंपनी ने इसे ऐसे दिन लॉन्च किया है, जब भारत में BMW 2 Series Gran Coupe 220i Sport लॉन्च हुई है।

No comments:

Post a Comment