Thursday, March 25, 2021

रफ्तार के दीवानों के होश उड़ाने आई BMW M 1000 RR, महज 3.1 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार March 25, 2021 at 05:41PM

नई दिल्ली। BMW भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की भारतीय बाजार में पहली M स्पेसिफिकेशन वाली मोटरसाइकिल है। ने इसे दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। BMW M 1000 RR की एक्स-शोरूम कीमत 42 लाख रुपये है। जबकि, M 1000 RR Competition की कीमत 45 लाख रुपये है। बता दें कि S 1000 RR वेरिएंट के मुकाबले M 1000 RR वेरिएंट ज्यादा हल्का और तेज है। इस बाइक की परफॉर्मेंस के साथ कीमतें भी सुर्खियां बटोर रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि BMW ने गुरुवार को अपनी 2 Series Gran Coupe 220i Sport कार को भारत में लॉन्च किया, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 37.90 लाख रुपये है। यानी यह बाइक BMW की कार से भी महंगी है। की पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 999 सीसी का 4- सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जिसमें हल्के कॉन-रॉड्स, रॉकर आर्म्स, पिस्टन्स और वाल्वट्रेन दिए गए हैं। इसका इंजन 14,500 आरपीएम पर 209 bhp की मैक्सिमम पावर और 11,000 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। रफ्तार के मामले में यह एक धांसू बाइक है। यह बाइक महज 3.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 306 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। BMW M 1000 RR में कई शानदार पैकेज दिए गए हैं। इनमें पैसेंजर किट, पिलन सीट कवर, M GPS-लैप ट्रिगर, कार्बन पैक और M बिलेट पैक, M ब्रेक लेवर फोल्डिंग, M ब्रेक लेवर गार्ड, M कल्च लेवर फोल्डिंग, M राइडर फुटरेस्ट सिस्टम शामिल हैं। इसमें BMW के M ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें M कार्बन व्हील्स के साथ ऑप्शन्ल M कॉम्पटीशन पैकेज दिया गया है। इसमें कंपनी की तरफ से रीवाइज्ड चेसी दिया गया है। इसके अलावा इसका व्हीलबेस 16 मिलीमीटर लंबा हो गया है।

No comments:

Post a Comment