Tuesday, February 22, 2022

खत्म हुआ इंतजार! अब से कुछ घंटों में लॉन्च होगी मारुति की नई Baleno, जानें कीमत से खासियत तक में क्या होगा खास February 22, 2022 at 06:20AM

नई दिल्ली। All New 2022 Facelift: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक का नया मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे अब से कुछ घंटों में लॉन्च करेगी। इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां इसमें इन-कार इंफोटेनमेंट सिस्टम में कनेक्टिविटी को अपग्रेड करने पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। इसकी प्रीबुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। ग्राहक नई बलेनो को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्रीबुक कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन या फिर Maruti Suzuki NEXA डीलरशिप्स पर बुक किया जा सकता है। क्या होगी कीमत? 2022 Maruti Suzuki Baleno की कीमत की बात करें तो माना जा रहा कंपनी इसे 6.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 10 लाख रुपये के आसपास होगी। बता दें कि मौजूदा बलेनो मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपये है, जो 10.86 लाख रुपये तक जाती है। क्या होगा नया? में नया 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें पुराने 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम के मुकाबले ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे। मिलेंगे ये फीचर्स इसमें हेड्स अप डिस्प्ले या HUD दिया जा सकता है। नई मारुति बलेनो अपडेटेड हर्टेक प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च होगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसकी स्टील क्वालिटी में सुधार कर सकती है। इसके बाहरी पैनल और चेसी में मोटा स्ट्रील ग्रेड दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और ESP जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इंजन में नहीं होगा बदलाव

No comments:

Post a Comment