Thursday, January 13, 2022

Lamborghini का दुनियाभर में जलवा, पिछले साल 8405 सुपर कार-एसयूवी बेचकर कंपनी ने बनाया रेकॉर्ड January 13, 2022 at 03:45AM

नई दिल्ली। In India: लग्जरी स्पोर्ट्स कार और एसयूवी बनाने वाली पॉपुलर कंपनी Automobili Lamborghini S.p.A. ने पिछले साल इतनी कारें बेचीं कि कंपनी के 59 साल के इतिहास में यह रेकॉर्ड बन गया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार लैम्बॉर्गिनी ने साल 2021 में दुनियाभर में कितनी कारें बेच दीं, तो आपको बता दें कि इस इलैटियन ब्रैंड ने पिछले साल 8,405 कार और एसयूवी बेचकर रेकॉर्ड बना दिया है। लैम्बॉर्गिनी ने साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में 13 फीसदी कारें बेचीं और Lamborghini Urus सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये भी पढ़ें- लैम्बॉर्गिनी यूरूसवॉक्सवैगन ग्रुप के स्वामित्व वाली लैम्बॉर्गिनी ने पिछले साल अपनी पॉपुलर एसयूवी Lamborghini Urus की 5,021 यूनिट दुनियाभर में डिलीवर की। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2021 में बिकीं लैम्बॉर्गिनी की कारों में करीब 60 फीसदी लैम्बोर्गिनी यूरूस ही थीं। इस सुपर एसयूवी की भारत समेत अन्य प्रमुख देशों में अच्छी डिमांड है। इसके बाद Lamborghini Huracan की कुल 2586 यूनिट डिलीवर की गई। Lamborghini Aventador की कुल 798 यूनिट दुनियाभर में साल 2021 के दौरान डिलीवर की। ये भी पढ़ें- अमेरिका में सबसे ज्यादा कारें बिकती हैंआपको बता दें कि लैम्बॉर्गिनी ने पिछले साल 3 नई सुपरकारें पेश कीं, जिनमें Lamborghini Huracan Super Trofeo Omologata (STO), Lamborghini Aventador Ultimae और Lamborghini Countach LPI 800-4 है। आपको बता दें कि लैम्बॉर्गिनी के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मार्केट है, जहां कंपनी ने पिछले साल 2472 कारें बेचीं। इसके बाद चीन में लैम्बॉर्गिनी की कुल 935 यूनिट, जर्मनी में कुल 706 यूनिट, यूके में 564 यूनिट और इटली में 359 कारें बिकीं। भारत भी लैम्बॉर्गिनी के लिए अच्छा मार्केट है और इस कार के दीवानों की यहां भी अच्छी-खासी तादाद है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment