Friday, January 21, 2022

इस राज्य में होंडा के दोपहिया वाहनों को मिला ग्राहकों का बंपर साथ, 15 लाख बिक्री का आंकड़ा पार January 21, 2022 at 03:52AM

नई दिल्ली। प्राइवेट लिमिटेड ने ओडिशा में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने राज्य में अपने 15 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक होंडा को ओडिशा में पहले 5 लाख दोपहिया वाहनों को बेचने में 15 साल लगे थे। जबकि, आखिर के 10 लाख दोपहिया वाहनों को कंपनी ने पिछले 6 सालों में बेचा है। यानी ओडिशा में होंडा को 15 लाख दोपहिया वाहनों को बेचने में कुल 21 साल लग गए। कंपनी के मुताबिक ओडिशा में होंडा के दोपहिया वाहनों ने कुल बाजार के 32 फीसदी हिस्से पर अपनी दावेदारी जमाई हुई है। कंपनी के मुताबिक आने वाले समय में यह और तेजी से बढ़ेगा। इस उपलब्धि पर ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए, यदविंदर सिंह गुलेरिया, निदेशक - सेल्स और मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, "हम ओडिशा में अपने ग्राहकों के आभारी हैं, जिन्होंने होंडा ब्रांड में उनके निरंतर प्यार और विश्वास के लिए। हम अपने ग्राहकों को राज्य में उनके स्थान के करीब गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बिक्री के बाद की सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के साथ, () और होंडा शाइन () सबसे पसंदीदा टू-व्हीलर मॉडल के रूप में उभरे। पूरे राज्य में होंडा के 220 टचप्वाइंट (डीलरशिप, अधिकृत सर्विस सेंटर और बेस्ट डील आउटलेट सहित) है।

No comments:

Post a Comment