Monday, December 13, 2021

Renault Triber: आपकी फैमिली के लिए सस्ती 7 सीटर कार का कौन सा मॉडल सही? देखें पूरी डिटेल December 13, 2021 at 12:37AM

नई दिल्ली।Cheap And Best 7 Seater MPV Renault Triber Price: कम दाम में अच्छे फीचर्स वाली 7 सीटर कार खरीदने का सपना हर किसी की आंखों और मन में होता है, लेकिन विकल्प नहीं होने की वजह से लोग कभी सस्ती हैचबैक खरीद लेते हैं तो कभी सिडैन, लेकिन इन कारों में ज्यादा लोग नहीं बैठ सकते हैं। ऐसे में हमारे लिए 7 सीटर कार खरीदना थोड़ा महंगा सौदा होता है। लेकिन छोड़िए महंगाई की चिंता, आज हम आपके लिए कम दाम में शानदार लुक और फीचर्स वाली सुरक्षित एमपीवी रेनो ट्राइबर की जानकारी लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है। चलिए, सभी वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज डिटेल्स बताते हैं। ये भी पढ़ें- कम दाम की सबसे सुरक्षित 7 सीटर एमपीवीभारत में रेनो ट्राइबर सबसे सस्ती एमपीवी में से है। इससे अगल सिर्फ डैटसन गो प्लस एमपीवी भी है, जो सबसे सस्ती है, लेकिन अच्छी एमपीवी की बात होती है तो कम दाम में सबसे धांसू एमपीवी रेनो ट्राइबर ही है। ट्राइबर की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। ट्राइबर को RXE, RXL, RXT और RXZ जैसे 4 ट्रिम लेवल के 9 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। रेनो की सबसे सस्ती 7 सीटर कार 999 cc का 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 100PS तक की पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि रेनो ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरूअब आप जानना चाह रहे होंगे कि रेनो ट्राइबर के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज क्या है तो आपको बता दें कि बेस मॉडल Renault Triber RXE Manual Petrol की कीमत 5.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber RXL Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber RXL EASY-R AMT वेरिएंट की कीमत 6.70 लाख रुपये है। रेनो ट्राइबर के टॉप सेलिंग मॉडल Renault Triber RXT Manual Petrol की कीमत 6.75 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- भारत में रेनो ट्राइबर की अच्छी बिक्रीRenault Triber RXT EASY-R AMT वेरिएंट की कीमत 7.25 लाख रुपये है। इसकी माइलेज 18.2 kmpl की है। Renault Triber RXZ Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 7.35 लाख रुपये है और इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber RXZ Dual Tone Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 7.52 लाख रुपये है और इसकी माइलेज 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber RXZ EASY-R AMT वेरिएंट की कीमत 7.85 लाख रुपये और Renault Triber RXZ EASY-R AMT Dual Tone वेरिएंट की कीमत 8.02 लाख रुपये है। (ये सभी एक्स शोरूम प्राइस) है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment