Monday, December 13, 2021

सोनालीका ने नवंबर की अब तक की सबसे अधिक 16% बाजार हिस्सेदारी दर्ज की December 13, 2021 at 03:24AM

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक सोनालीका ट्रैक्टर्स ने नवंबर 2021 में अब तक के उच्चतम 16 फीसदी बाजार हिस्सेदारी दर्ज की है और 1.4 फीसदी से अपनी बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर’21 में कुल 11,909 ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है। नवंबर 21 महीने के दौरान सोनालीका ने नंबर 1 निर्यात ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए अपनी बढ़त को कायम रखा है। कंपनी ने YTD नवंबर21 में 22,268 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं और केवल 8 महीनों में पूरे FY21 बिक्री को पार कर लिया है। कुल मिलाकर, सोनालीका ने नवंबर महीने में 3,225 ट्रैक्टर निर्यात किए, जो पिछले साल इसी महीने में किए गए 1,607 ट्रैक्टरों से 100.7 फीसदी अधिक है। इस प्रदर्शन पर रमन मित्तल, कार्यकारी निर्देशक, सोनालीका ट्रैक्टर्स, ने कहा, “सोनालीका की सफलता का श्रय, हमारी किसानों की ओर प्रतिबद्धता, सही समय में नए ट्रैक्टरों को लॉन्च करना, आदर्श उत्पाद मिश्रण, विकास योजनाओं के अनुसार प्लांट क्षमता का प्रबंध आदि जैसे कई कारण है। हमें नवंबर महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक 16 फीसदी बाज़ार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिली, जिसमें महीने के दौरान 1.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।”

No comments:

Post a Comment