Sunday, December 19, 2021

ये हैं मारुति की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 कारें December 19, 2021 at 06:30PM

नई दिल्ली इंडिया में बीते कुछ वक्त में फ्यूल प्राइस काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में ग्राहकों का रुझान फ्यूल एफिशंट और सीएनजी कारों की तरफ तेजी से बढ़ा है। कार निर्माता कंपनियां भी अब पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशंट इंजन बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजकी की उन कारों के बारे में जो शानदार माइलेज देती हैं। यह मौजूदा वक्त में देश की सबसे फ्यूल एफिशंट कार है। इस कार का माइलेज 26.68kmpl है। यह कार 1.0L 3 सिलिंडर इंजन के साथ आती है। कार मैन्युअल के साथ AMT ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। मारुति डिजायर इस कार का माइलेज 24.12kmpl है। यह माइलेज कार के AMT वर्जन का है वहीं MT वर्जन 23.26kmpl का माइलेज देता है। यह कार भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली सिडैन है। मारुति बलेनो इस कार के MT वर्जन की कीमत 23.87kmpl है वहीं CVT वर्जन का माइलेज 19.56kmpl है। बलेनो देश की सबसे पॉप्युलर और सफल हैचबैक कारों में से एक है। यह कार दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट इस कार का AMT माइलेज 23.76kmpl है और MT वर्जन 23.2kmpl है। यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की फेहरिस्त में शामिल है। मारुति स्विफ्ट कई धांसू फीचर्स से लैस है। मारुति ऑल्टो इस कार के MT वर्जन का माइलेज 22.05kmpl है और 31.59KM/KG माइलेज इसके CNG वर्जन का है। यह इंडिया की सबसे अफोर्डेबल एंट्री लेवल कार है। नई ऑल्टो का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है।

No comments:

Post a Comment