Wednesday, November 17, 2021

लोगों के दिलों में लगी टाटा की Punch, खरीदने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, देखें इस छोटू SUV की खास बातें November 17, 2021 at 09:24PM

नई दिल्ली।Tata Punch Price Features Waiting Period: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई माइक्रो-एसयूवी ( New Micro SUV) ने लॉन्च होते ही भारतीय बाजार में धमाल मचा दिया है और कंपनी की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार (Tata Best Selling Cars) बन गई है। अब चूंकि बिक्री ज्यादा हो रही है तो निश्चित रूप से इसकी डिमांड है और ऐसे में टाटा पंच के एक खास वेरिएंट की वेटिंग पीरियड 8 महीने की हो गई है। ऐसे में जो लोग टाटा पंच खरीदना का मन बना रहे हैं, उन्हें अपनी मनचाही कार खरीदने के लिए अच्छा खासा इंतजार करना पड़ेगा। ये भी पढ़ें- Tata Punch Pure की सबसे ज्यादा डिमांडभारत में पिछले महीने टाटा पंच को लॉन्च किया गया था और 4 अक्टूबर से इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। टाटा पंच को Pure, Adventure, Accomplished और Creative जैसे 4 ट्रिम लेवल में पेश किया गया था। Tata Punch Pure बेस वेरिएंट है और इसकी कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। टाटा पंच को 5.49 लाख रुपये से लेकर 9.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक की कीमत में लॉन्च किया गया है। टाटा पंच के बेस वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड है और इसके लिए लोगों को अब करीब 8 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें- जरा सभी वेरिएंट्स के वेटिंग पीरियड देख लें...मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Punch Pure Rhythm वेरिएंट के लिए करीब 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं Tata Punch Adventure या Adventure Rhythm वेरिएंट के लिए करीब 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। Tata Punch Adventure AMT या Punch Adventure Rhythm AMT वेरिएंट के लिए करीब 4 से 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं Tata Punch Accomplish या Punch Accomplish Dazzle वेरिएंट के लिए 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें- Tata Punch Accomplish AMT या Tata Punch Accomplish Dazzle AMT ‌वेरिएंट के लिए 3 महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। Tata Punch Creative या Creative IRA वेरिएंट के लिए करीब 2 महीने का वक्त लग सकता है। Tata Punch Creative AMT और Creative IRA AMT वेरिएंट के लिए करीब 2 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यहां बता दें कि टाटा पंच की माइलेज 18.97 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment