Saturday, October 30, 2021

Tata Altroz का सबसे सस्ता मॉडल कितने का, जानें सभी वेरिएंट की कीमत, आपके लिए बेस्ट कौन? October 29, 2021 at 10:43PM

नई दिल्ली। Mileage: प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में देसी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बेहतरीन कार Tata Altroz का जलवा है और लॉन्च के दो साल के अंदर ही इस कार ने अपनी खास जगह बना ली है। हर महीने इसकी हजारों यूनिट बिकती है। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ ही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स की वजह से टाटा अल्ट्रोज भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक कार मानी जाती है। आप भी अगर इस फेस्टिवल सीजन टाटा अल्ट्रोज खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इसके सभी ट्रिम और वेरिएंट्स के साथ ही प्राइस और फीचर्स की जानकारी देने वाले हैं। ये भी पढ़ें- जरा ट्रिम, वेरिएंट्स और फीचर्स देखेंTata Altroz को भारत में 5.84 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ टाटा अल्ट्रोज को XE, XM, XM+, XT, XZ, XZ (O) और XZ+ जैसे 7 ट्रिम लेवल और 20 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें1497 cc तक का इंजन लगा है, जो कि 108.49 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। इस 5 सीटर हैचबैक को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 25.11 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- टाटा की टॉप सेलिंग हैचबैक कारTata Altroz के वेरिएंट्स और उनकी प्राइस की बात करें तो बेस वेरिएंट Tata Altroz XE Manual Petrol की कीमत 5.84 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसके बाद Tata Altroz XM Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये है। Tata Altroz XM plus Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये है। वहीं, Tata Altroz XE Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 7.04 लाख रुपये है। Tata Altroz XT Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 7.38 लाख रुपये है। Tata Altroz XM Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 7.64 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- शानदार खूबियों से लैस है यह कारप्रीमियम हैचबैक Tata Altroz XZ Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 7.92 लाख रुपये है। वहीं, Tata Altroz XM plus Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 7.94 लाख रुपये है। Tata Altroz XT Turbo Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.02 लाख रुपये है। वहीं, Tata Altroz XZ Option Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.04 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Plus Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.44 लाख रुपये है। Tata Altroz XT Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 8.53 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- ज्यादा माइलेज वाले वेरिएंट्सभारत में Tata Altroz XZ Plus Dark Edition Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.70 लाख रुपये है। वहीं, Tata Altroz XZ Opt Turbo Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.72 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Turbo Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 8.72 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 9.07 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Plus Turbo Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 9.09 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Option Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 9.19 लाख रुपये है। Tata Altroz XZ Plus Turbo Dark Edition Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट Tata Altroz XZ Plus Diesel Manual वेरिएंट की कीमत 9.59 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment