Wednesday, October 27, 2021

MS Dhoni Bike Collection: धोनी दिलों के ही नहीं, इन धांसू बाइक्स के भी किंग हैं! देखें कलेक्शन October 27, 2021 at 06:28PM

नई दिल्ली।MS : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के क्रिकेट प्रेम के बारे में दुनिया जानती है, लेकिन इस खेल के साथ ही भारतीय खेल प्रेमियों के चहेते सितारे धोनी की बाइक के प्रति दीवानगी (Dhoni Bike Love) भी जगजाहिर है। बाइकिंग के शौकीन माही (Maahi) के पास दुनियाभर की प्रमुख स्पोर्ट्स और लग्जरी बाइक्स (Dhoni Sports And Luxuri Bikes) हैं, जो उनकी गैराज (Dhoni Garage) की शोभा बढ़ाती हैं। ये भी पढ़ें- चाहे एमएस धोनी का रांची स्थित घर (Dhoni Ranchi Farmhouse) हो, दिल्ली स्थित घर हो या देश के अन्य शहरों में स्थित उनका घर, हर जगह एक से बढ़कर एक बाइक्स उनकी गैराज में हैं और आए दिन नई-नई बाइक्स धोनी खरीदते रहते हैं। धोनी पुरानी और विंटेज बाइक्स के भी शौकीन हैं और उनके पास ऐसी बाइक्स भी हैं, जो बेहद कम लोगों के पास भी है। आप भी अगर जानना चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के पास कौन-कौन सी बाइक्स है तो आज हम Gomechanic का हालिया रिपोर्ट के हवाले से बताने जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व चहेते सितारे के पास Ducati, Kawasaki, Harley Davidson, Suzuki, Yamaha समेत कई अन्य कंपनियों की कौन सी धांसू टू-व्हीलर्स हैं। ये भी पढ़ें- ये सभी बाइक्स एमएस धोनी की गैराज में मौजूद हैं: MS Dhoni ‌Bike Confederate Hellcat X132एमएस धोनी की कुछ साल पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट पर हैलकेट एक्स 132 चलाते नजर आए थे। यह बाइक भी धोनी के पास है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है। MS Dhoni Bike Kawasaki Ninja ZX-14R समय-समय पर धोनी की इस बाइक के साथ तस्वीर सामने आती रहती है। 1,441 सीसी की कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर की कीमत करीब 17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Bike Kawasaki Ninja H2 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी कावासाकी निंजा एच2 के भारत में पहले ऑनर हैं। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस करीब 1000 सीसी की इस बाइक की कीमत 23 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये तक है। MS Dhoni Bike Harley Davidson FatBoy आर्नोल्ड स्वार्जनेगर के फैन महेंद्र सिंह धोनी के पास इस हॉलीवुड स्टार की फेवरेट बाइक हार्ले डेविडसन फैटबॉय भी है, जो कि सुपर क्रूजर बाइक है। 1,690cc की इस बाइक की कीमत फिलहाल 22 लाख रुपये तक है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Bike Ducati 1098स्पोर्ट्स और लग्जरी से लैस डुकाटी की इस बाइक ने महेंद्र सिंह धोनी की गैराज की शोभा बढ़ाई है और यह वर्षों से माही के पास है। करीब 1100 सीसी की इस बाइक की भारत में कीमत 25-30 लाख रुपये तक थी। MS Dhoni Bike Yamaha Thundercatयामाहा की बाइक्स के दीवाने महेंद्र सिंह धोनी के पास इस कंपनी की धांसू बाइक यामाहा थंडरकैट भी है, जिसका प्रोडक्शन 2007 तक ही हुआ था। इस बाइक की उस समय कीमत लाखों में थी। MS Dhoni Bike BSA Goldstar पुरानी बाइक के भी शौकीन धोनी के गैराज में बीएसए गोल्डस्टार भी है और यह बाइक चलाते उनकी तस्वीर भी सामने आई है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Bike Royal Enfield Machismoमहेंद्र सिंह धोनी के पास रॉयल एनफील्ड की यह क्लासिक बाइक भी है, जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी जाती है। MS Dhoni Norton Jubilee 250, Suzuki Shogun And Yamaha RD350 Bikesमहेंद्र सिंह धोनी के पास ये तीनों बाइक्स भी हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी करियर के शुरुआती दिनों में खरीदा था और अक्सर वह इन बाइक्स के साथ पहले देखे गए हैं। यामाहा आरडी350 के बारे तो कई कहानियां सुनी-देखी गई हैं, जिनमें एक वह तस्वीर भी है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा को इस बाइक पर अपने रांची स्थित फार्महाउस में घुमाते दिखे थे। ये भी पढ़ें- (इस आर्टिकल में इस्तेमाल तस्वीरें एमएस धोनी के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और गोमैकेनिक साइट से ली गई हैं, जिसके लिए हम इनका आभार प्रकट करते हैं)

No comments:

Post a Comment