Friday, October 15, 2021

2020 Hero XPulse 200 4V या TVS Apache RTR 200 4V में कौन है सबसे दमदार? पढ़ें कम्पेरिजन October 15, 2021 at 10:54AM

नई दिल्ली। Hero XPulse 200 4V () अभी हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी इस एडवेंचर बाइक में 2-वाल्व की जगह अब 4-वाल्व वर्जन वाला इंजन दिया है, जिससे पहले के मुकाबले इसमें अब ज्यादा पावर मिलता है। भारतीय बाजार में इसका () से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालतें हैं कम्पेरिजन (2022 Hero XPulse 200 4V Vs RTR 200 4V comparison) पर एक नजर... इंजन
  • Hero XPulse200 4V में 199.6 सीसी, 4-स्ट्रोक, 4 वाल्व, सिंगल सिलिंडर, ऑयल कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है।
  • TVS Apache RTR 200 4V में 198 सीसी का सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Hero XPulse200 4V का इंजन 8500 आरपीएम पर 19.1 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • TVS Apache RTR 200 4V के स्पोर्ट्स मोड में 9000 आरपीएम पर 20.8PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 16.51 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, इसके अर्बन और रेन मोड में 7800 आरपीएम पर 17.3 PS की पावर और 5750 आरपीएम पर 16.51 Nm का टॉर्क मिलता है।
ट्रांसमिशन
  • Hero XPulse200 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • TVS Apache RTR 200 4V का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
डायमेंशन
  • Hero XPulse200 4V की लंबाई 2,222 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,258 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1,410 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 825 मिलीमीटर है।
  • TVS Apache RTR 200 4V की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1050 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,353 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है।
वजन
  • Hero XPulse200 4V का कर्ब वजन 158 किलोग्राम है।
  • TVS Apache RTR 200 4V का कर्ब वजन 152 किलोग्राम है।
फ्यूल क्षमता
  • Hero XPulse200 4V में 13 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • TVS Apache RTR 200 4V में 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
ब्रेक
  • Hero XPulse200 4V के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंक्रोनस ब्रेक टेकनोलॉजी दी गई है।
  • TVS Apache RTR 200 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
  • Hero XPulse200 4V के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में रेटेंगुलर स्विंनग्राम के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • TVS Apache RTR 200 4V के फ्रंट में प्रीलोड एडजस्टर के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोट्यूब के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
कीमत
  • Hero XPulse200 4V की शुरुआती (ड्रम ब्रेक) एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है।
  • TVS Apache RTR 200 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1,45 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment