Friday, October 15, 2021

2020 Hero XPulse 200 4V या Honda CB200X में कौन है सबसे धांसू एडवेंचर बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन October 15, 2021 at 05:10AM

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी () एडवेंचर बाइक का नया अवतार भारत में लॉन्च किया है। अब इसमें 2-वाल्व की जगह 4-वाल्व वर्जन वाला इंजन मिलता है। इसमें पहले के मुकाबले अब ज्यादा पावर मिलता है। भारतीय बाजार में इसका () से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की एडवेंचर बाइक को खुद चुन सकें। तो डालतें हैं कम्पेरिजन ( comparison) पर एक नजर... इंजन
  • Hero XPulse200 4V में 199.6 सीसी, 4-स्ट्रोक, 4 वाल्व, सिंगल सिलिंडर, ऑयल कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है।
  • Honda CB200X में पावर के लिए 184 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Hero XPulse200 4V का इंजन 8500 आरपीएम पर 19.1 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Honda CB200X का इंजन 8,500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • Hero XPulse200 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda CB200X का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
डायमेंशन
  • Hero XPulse200 4V की लंबाई 2,222 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,258 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1,410 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 825 मिलीमीटर है।
  • Honda CB200X की लंबाई 2035 मिलीमीटर, चौड़ाई 843 मिलीमीटर और ऊंचाई 1248 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 167 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,355 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिलीमीटर है।
वजन
  • Hero XPulse200 4V का कर्ब वजन 158 किलोग्राम है।
  • Honda CB200X का कर्ब वजन 147 किलोग्राम है।
फ्यूल क्षमता
  • Hero XPulse200 4V में 13 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • Honda CB200X में 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
ब्रेक
  • Hero XPulse200 4V के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंक्रोनस ब्रेक टेकनोलॉजी दी गई है।
  • Honda CB200X के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
  • Hero XPulse200 4V के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में रेटेंगुलर स्विंनग्राम के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • Honda CB200X के फ्रंट में अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क (USD) दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
कीमत
  • Hero XPulse200 4V की शुरुआती (ड्रम ब्रेक) एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है।
  • Honda CB200X की एक्स-शोरूम कीमत 1,45 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment