Monday, August 9, 2021

भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही Mahindra की नई Bolero Neo, महीने भर के अंदर इतने लोगों ने किया बुक August 09, 2021 at 12:00AM

नई दिल्ली। () की पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। कंपनी की इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। महीने भर से भी कम समय में इसे 5500 बुकिंग मिल चुकी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती (N4 वैरिएंट) एक्स-शोरूम कीमत 8.48 लाख रुपये रखी है, जो इसके N10 वैरिएंट पर 9.99 लाख रुपये तक जाती है। Bolero Neo ने भारत में Mahindra TUV300 की जगह ली है। Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है, जिसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। Mahindra Bolero Neo भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में आती है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है। बता दें कि Bolero महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, जिसे 20 साल से भी ज्यादा समय से भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला है। बता दें कि कंपनी अब तक इसके 13 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।

No comments:

Post a Comment