
नई दिल्ली। ऑडी इंडिया (Audi India) ने अपनी नई 2021 () को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी इंट्रोडक्ट्री शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये रखी है। यह कंपनी के A4 फैमिली में सबसे टॉप पर आती है। इसमें स्टैंडर्ड सेडान के साथ S5 Sportback शामिल हैं, जिनकी बिक्री भारत में पहले से हो रही है। बता दें कि मौजूदा जेनरेशन वाली RS5 साल 2018 में 2-डोर कूपे के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने इसके 4-डोर Sportback को फेसलिफ्ट वर्जन के साथ उतारा। नई Audi RS5 के स्टाइलिंग में बदलाव के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। विजुअल अपग्रेड की बात करें, तो में नई ग्रिल के साथ हनीकॉम्ब मेश पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके बंपर पर नए एयर इनटेक्स दिए गए हैं। इस कार में आपको रीडिजाइन किया हुआ स्पोर्टियर लुक मिलेगा। इसमें नए मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स के साथ नए LED DRLs और डायनेमिक टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं। पुराने वर्जन के मुकाबले नई RS5 Sportback के आर्क्स को 40 मिलिमीटर चौड़ा किया गया है। वहीं, इसके रियर में नए स्पोर्ट्स LED टेललाइट्स और रीवर्क किया बंपर दिया गया है। RS5 Sportback में 19-इंच और 10-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रोम फिनिश्ड ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स दिया गया है। 2021 Audi RS5 Sportback के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए मौजूदा 2.9-लीटर का बाई टर्बो V6 TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 444 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। नई RS5 Sportback रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है। यह कार महज 3.9 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। नई RS5 Sportback भारतीय बाजार में 8 कलर वैरिएंट्स में आती है। इनमें टर्बो ब्लू, टैंगो रेड, नारडो ग्रे, माइथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, नवरा ब्लू, सोनोमा ग्रीन और डेटोना ग्रे शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, रियरव्यू कैमरा के साथ पार्किंग एड प्लस, क्रूज कंट्रोल और कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment