Thursday, August 5, 2021

होंडा की कारों ने भारत में पकड़ी रफ्तार, जुलाई महीने में 27 फीसदी बढ़ी बिक्री August 05, 2021 at 06:01AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने जुलाई 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में जापान की दिग्गज का निर्माता ने बताया कि जुलाई 2021 में उसने कुल (घरेलू+निर्यात) 6973 कारों की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2020 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 5,665 गाड़ियों की बिक्री की थी। जुलाई 2020 की तुलना में कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में 12.4 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री की है। भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई घरेलू बाजार की बात करें, तो कंपनी ने जुलाई 2021 में 6,055 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की है। जबकि, जुलाई 2020 में कंपनी ने 5,383 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री भारी बढ़त दर्ज की गई। भारतीय से बाहर कितने वाहनों की बिक्री हुई होंडा कार्स ने जुलाई 2021 में 918 यूनिट्स का भारत से निर्यात किया। जबकि, जुलाई 2020 में कंपनी ने 282 यूनिट्स का भारत से निर्यात किया था। जून महीने के मुकाबले भारत में कैसी रही बिक्री जुलाई 2021 में होंडा कार्स ने 6,055 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2021 में कंपनी ने 4767 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी, जून 2021 के मुकाबले जुलाई 2021 में भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री में 27 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च से जून तक में भारतीय बाजार में कैसी रही बिक्री?
  • होंडा कार्स इंडिया ( India) ने जून 2021 में कुल 4,767 गाड़ियों की बिक्री की थी।
  • मई 2021 में होंडा ने 2,032 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की।
  • अप्रैल 2021 में होंडा ने कुल 9072 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।
  • होंडा ने मार्च 2021 में 7,103 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।

No comments:

Post a Comment