Thursday, August 19, 2021

दोपहिया वाहन खरीदने से पहले जान लें क्या है देश का मूड, पढ़ें जुलाई महीने की टॉप-10 लिस्ट August 19, 2021 at 07:09PM

नई दिल्ली। अगर आप एक नई बाइक या नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि, आज हम आपको जुलाई महीने के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों () के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोपहिया वाहनों की लिस्ट में बेस्ट सेलिंग स्कूटर () और () दोनों शामिल हैं। इस खबर के बाद आप जान सकेंगे कि जुलाई महीने में वो कौन से 10 दोपहिया वाहन हैं, जिन्हें ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा पसंद किया गया। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक दोपहिया कंपनियों के नाम जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 2,50,794 यूनिट्स 2,13,413 यूनिट्स 17.52 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 1,62,956 यूनिट्स 1,18,859 यूनिट्स 37.10 फीसदी बिक्री बढ़ी
3 Honda CB Shine 1,16,128 यूनिट्स 88,969 यूनिट्स 30.53 फीसदी बिक्री बढ़ी
4 Hero HF Deluxe 1,06,304 यूनिट्स 1,54,142 यूनिट्स 31.04 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 65,094 यूनिट्स 73,836 यूनिट्स 11.84 फीसदी बिक्री घटी
6 Bajaj Platina 54,606 यूनिट्स 35,103 यूनिट्स 55.56 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 TVS XL 100 49,279 यूनिट्स 58,403 यूनिट्स 15.62 फीसदी बिक्री घटी
8 Suzuki Access 46,985 यूनिट्स 23,171 यूनिट्स 102.78 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 TVS Jupiter 38,209 यूनिट्स 48,995 यूनिट्स 22.01 फीसदी बिक्री घटी
10 Bajaj CT100 27,962 यूनिट्स 33,774 यूनिट्स 17.21 फीसदी बिक्री घटी
कुल बिक्री 9,18,317 यूनिट्स 8,48,665 यूनिट्स 8.21 फीसदी बिक्री बढ़ी
Hero Splendor, जुलाई 2021 में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 2,50,794 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, इस दौरान दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा, जहां इसके 1,62,956 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Honda CB Shine ने अपनी जगह बनाई। टॉप-5 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Active एक मात्र ऐसा स्कूटर है, जिसने अपनी जगह बनाई है। जुलाई 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Bajaj के सबसे ज्यादा 3 दोपहियावाहन शामिल हैं। वहीं, Hero, TVS और Honda के दो-दो वाहन शामिल हैं। जबकि, इस लिस्ट में Suzuki का 1 दोपहिया वाहन शामिल है।

No comments:

Post a Comment