Tuesday, May 4, 2021

Suzuki के दोपहिया वाहनों की बढ़ी मांग, अप्रैल महीने में 11.3 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री May 04, 2021 at 05:16AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 77,849 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में सुजुकी के कुल 69,942 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की कुल बिक्री में 11.3 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां ध्यान देना जरूरी है पिछले साल अप्रैल महीने में कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देशभर में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था, जिसकी वजह से सुजुकी के एक भी दोपहिया वाहनों की बिक्री नहीं हुई थी। इसके अलावा कंपनी के प्रोडक्शन पर भी इसका बुरा असर पड़ा था। मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में बिक्री में आई बढ़त इसलिए भी खास है, क्योंकि अप्रैल के आखिरी 15 दिनों में कोरोना की दूसरी लहर से बिक्री पर असर पड़ा है। दरअसल, पिछले महीने कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया, जो अभी भी जारी है। इससे कंपनी की बिक्री पर भी असर पड़ा है। सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई बिक्री में कितना अंतर आया
63,879 यूनिट्स 60,222 यूनिट्स -
सुजुकी के भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था बिक्री में कितना अंतर आया
13,790 यूनिट्स 6,706 यूनिट्स -

No comments:

Post a Comment