Tuesday, May 4, 2021

महंगी हो गई Renault Kiger, जानें कितनी बढ़ी कीमत May 03, 2021 at 10:33PM

नई दिल्ली Renault India ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई कार की कीमत बढ़ा दी है। कार को इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस कार को महंगा कर दिया है। कार की बढ़ी हुई कीमत 1 मई से लागू होती है। कितनी बढ़ी कीमत रेनॉ की इस कार की कीमत 33,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। कंपनी ने अलग अलग वेरियंट्स की कीमत में अलग अलग बदलाव किया है। RXE MT और RXE MT ड्यूल टोन वेरियंट की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। RXE MT – 5.45 लाख RXE DT MT – 5.65 लाख RXL MT – 6.32 लाख RXL AMT – 6.82 लाख RXL DT MT –6.52 लाख RXL DT AMT – 7.02 लाख RXT MT – 6.80 लाख RXT AMT - 7.30 लाख RXT DT MT – 7 लाख RXT DT AMT – 7.50 लाख RXZ MT – 7.69 लाख RXZ AMT – 8.19 लाख RXZ DT MT – 7.80 लाख RXZ DT AMT – 8.30 लाख Renault Kiger भारत में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसका 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 72 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। Kiger में 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड ऑटोमैटिक और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

No comments:

Post a Comment