Tuesday, May 4, 2021

Royal Enfield के वाहनों पर पड़ा कोरोना की दूसरी लहर का असर, अप्रैल महीने में 18 फीसदी घटी बिक्री May 04, 2021 at 03:05AM

नई दिल्ली। (Royal Enfield) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल 48,789 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में के 60,173 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 की तुलना इस साल अप्रैल महीने में Royal Enfield की बिक्री में 18 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में आई गिरावट का एक बड़ा कारण कोरोना की दूसरी लहर है। दरअसल, अप्रैल महीने के आखिरी 15 दिनों में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू था, जिसका असर कंपनी की बिक्री पर पड़ा है। यही कारण है कि मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल महीने में कंपनी की बिक्री घटी है। पिछले साल की बात करें, तो कोरोना को रोकने के लिए अप्रैल 2020 में पूरे देशभर में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया है। इससे Royal Enfield की एक भी बाइक की भारत में बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, पिछले साल अप्रैल महीने में कंपनी ने भारत से बाहर 91 यूनिट्स का निर्यात किया था। भारत से बाहर कितनी बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
53,298 यूनिट्स 91 यूनिट्स यूनिट्स 66,058 यूनिट्स
मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में रॉयल एनफील्ड के निर्यात में 19.3 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत से बाहर कितने मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ कितना अंतर आया
4,509 यूनिट्स 5,885 यूनिट्स 23 फीसदी घटा निर्यात
पिछले तीन महीनों में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
68,887 यूनिट्स 69,659 यूनिट्स 66,058 यूनिट्स
पिछले तीन महीनों में भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
64,372 यूनिट्स 65,114 यूनिट्स 60,173 यूनिट्स

No comments:

Post a Comment