Saturday, May 1, 2021

अप्रैल महीने में बढ़ी Honda की गाड़ियों की मांग, मार्च की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री May 01, 2021 at 06:02AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने अप्रैल 2021 में कुल 9072 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। यहां जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में होंडा ने एक भी कार की बिक्री नहीं की थी। दरअसल, भारत सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से पिछले साल होंडा के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। ऐसे में अगर मार्च 2021 से तुलना करें, तो होंडा की बिक्री में 27 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि मार्च 2021 में होंडा ने 7103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई थी? होंडा कार्स इंडिया ( India) ने मार्च 2021 में 7,103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 3,697 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। बता दें कि पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। यही वजह थी कि फरवरी महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी 2021 में होंडा कार्स ने कुल 9324 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च 2021 में होंडा कार्स ने भारत से बाहर 1,069 गाड़ियों की बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 216 गाड़ियों का निर्यात किया था। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी के निर्यात में 216 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

No comments:

Post a Comment