Saturday, May 1, 2021

Toyota की कारों की अप्रैल में घटी बिक्री, मार्च महीने के मुकाबले 35 फीसदी आई गिरावट May 01, 2021 at 05:50AM

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने अप्रैल 2021 में कुल 9,622 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में Toyota की एक भी कार की बिक्री नहीं हुई थी। दरअसल, कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे भारत सरकार ने देशभर में ने लॉकडाउन लगा दिया था। इसकी वजह से टोयोटा के वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री दोनों बंद हो गए थे। ऐसे में अगर मार्च 2021 से तुलना करें, तो कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मार्च 2021 में कंपनी ने 15,001 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई थी Toyota ने मार्च 2021 में कुल 15,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के कुल 7023 यूनिट्स बिके थे। यानी, मार्च महीने 2020 की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री 114 फीसदी बढ़ी थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसके कारण न सिर्फ टोयोटा बल्कि, सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी में क्या था बिक्री का हाल? Toyota ने फरवरी 2021 में कुल 14,075 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा के कुल 10,352 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। फरवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 36 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जनवरी महीने में क्या था हाल? टोयोटा इंडिया ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री थी। जबकि, जनवरी 2020 में टोयाटा के कुल 5,804 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment