Tuesday, March 1, 2022

करें बस थोड़ा इंतजार ! आ रही नई Maruti Ertiga 7 सीटर एमपीवी, जोरदार होंगे फीचर्स February 28, 2022 at 11:39PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के MPV सेगमेंट पर कब्जा है। इसका सबसे बड़ा कारण है मारुति सुजुकी अर्टिगा। लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अब इस कार का नया मॉडल लाने की तैयारी कंपनी कर रही है। 2022 Ertiga का लॉन्च करीब इस पॉप्युलर एमपीवी का नया मॉडल लॉन्च करने के लिए कंपनी अब पूरी तरह तैयार है। इस कार लॉन्च के बाद मार्केट में कॉम्पटिशन और टफ होने वाला है। Maruti Ertiga Facelift के बारे में बीते काफी समय से खबरें आ रही है और अब ग्राहकों को इसके लॉन्च का इंतजार है। देश की नंबर 1 एमपीवी मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में साल 2012 में लॉन्च हुई थी। इसके बाद इस फैमिली कार की सेल में लगातार इजाफा देखा गया और अक्टूबर 2021 तक इस MPV की सेल 7 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। अक्टूबर 2021 तक इस कार 2,97,285 यूनिट्स पेट्रोल मॉडल के बिके। वहीं डीजल वर्जन 3,44,174 यूनिट्स बिकीं। वर्तमान में यह देश की नंबर 1 एमपीवी है। इस कार के CNG वर्जन (Maruti Suzuki Ertiga CNG) को भी लोगों ने खूब पसंद किया। अक्टूबर 2021 तक इस कार की CNG मॉडल की 57,756 यूनिट्स बिक चुकी थीं। कंपनी ने फरवरी 2020 में अर्टिगा MPV का फैक्ट्री फिटेड सीएनजी मॉडल लॉन्च हुआ था।

No comments:

Post a Comment