Tuesday, March 1, 2022

देसी कंपनी महिंद्रा की एसयूवी और अन्य वीइकल्स की अच्छी डिमांड, फरवरी में भी बिक्री बढ़ी, देखें डिटेल March 01, 2022 at 01:16AM

नई दिल्ली।Mahindra SUV XUV700 Bolero Thar Feb 2022 Sale: देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का इस साल, यानी 2022 में जलवा देखने को मिल रहा है और यूटिलिटी वीइकल और पैसेंजर वीइकल सेगमेंट के साथ ही कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में भी ग्रोथ देखने को मिल रही है। फरवरी 2022 में महिंद्रा की ओवरऑल ऑटो सेल्स में 89 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और कंपनी ने बीते फरवरी महीने में कुल 54,455 वीइकल्स बेचे हैं। आइए, अब आपको बताते हैं कि महिंद्रा ऑटो ने किन-किन सेगमेंट में कितने वीइकल्स बेचे हैं? ये भी पढ़ें- देखें महिंद्रा वीइकल्स फरवरी 2022 सेल्स रिपोर्टपिछले महीने, यानी फरवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 54,455 वीइकल्स बेचे, जिनमें यूटिलिटी वीइकल्स सेगमेंट में कुल 27551 यूनिट बिकी। वहीं, इस सेगमेंट में 2,814 वीइकल एक्सपोर्ट किए गए। वहीं, पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में महिंद्रा ने कारों और वैन की कुल 112 यूनिट बेची। कंपनी ने कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में 119 फीसदी सालाना बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए फरवरी 2022 में कुल 20,166 यूनिट्स बेचे। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि महिंद्रा की एसयूवी की भारत में बंपर बिक्री हो रही है और फरवरी 2022 में यह आंकड़ा अब तक का बेस्ट है, यानी एसयूवी सेगमेंट में टाटा की तरह ही महिंद्रा भी लोगों की फेवरेट कार कंपनी बन गई है। ये भी पढ़ें- इस साल महिंद्रा का दिखेगा जलवामहिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ वीजय नाकरा ने साल 2022 के दूसरे महीने में हमने 54,455 वीइकल्स बेचे हैं, जो कि मजबूत ग्रोथ के साथ है। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक मार्केट में पैसेंजर और कॉमर्शियल वीइकल्स की अच्छी बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट में भी ग्रोथ हमारे लिए उत्साहजनक है। आपको बता दें कि महिंद्रा इस साल भारत में केयूवी100 इलेक्ट्रिक और एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक जैसी नई इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही अपडेटेड स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500 भी लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी700, एक्सयूवी300, महिंद्रा थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा बोलेरो जैसी एसयूवी की बंपर बिक्री करती है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment