Tuesday, March 8, 2022

होली से पहले महिंद्रा की इन 5 कारों की बंपर डिमांड, Bolero और Thar में कांटे की टक्कर, बाजी मार रही XUV700 March 08, 2022 at 04:34AM

नई दिल्ली। Mahindra Best Selling Cars: होली में अब महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगर आप होली से पहले महिंद्रा की नई कार खरीदने वाले हैं, तो आपको यह पता लगा लेना चाहिए कि देश में महिंद्रा की किन गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी महिंद्रा बेलेरो, बोलेरो नियो, महिंद्रा थार, महिंद्रा मराजो, एक्सयूवी500, महिंद्रा स्कॉर्पियो, केयूवी100 एनएक्सटी, अल्तूरस जी4 और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी गाड़ियों की बिक्री करती है। आज हम आपको महिंद्रा की सभी गाड़ियों की बिक्री और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
महिंद्रा की कारें फरवरी में कितने यूनिट्स बिके शुरुआती कीमत टॉप एंड वैरिएंट की कीमत
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) 11,045 8.42 लाख रुपये 9.41 लाख रुपये
Mahindra Thar (महिंद्रा थार) 5,072 12.79 लाख रुपये 15.09 लाख रुपये
Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) 4,511 7.96 लाख रुपये 13.33 लाख रुपये
Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) 4,138 11.99 लाख रुपये 21.59 लाख रुपये
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) 2,610 12.26 लाख रुपये 16.87 लाख रुपये
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) 147 12.30 लाख रुपये 14.43 लाख रुपये
Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्तूरस जी4) 27 28.77 लाख रुपये 31.77 लाख रुपये
Mahindra e-Verito 12
Mahindra KUV100 NXT (महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी) 1 6.04 लाख रुपये 7.48 लाख रुपये
Mahindra XUV500 (महिंद्रा एक्सयूवी500) 0 14.16 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये
पिछले महीने कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसे 11000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा। Mahindra Thar का जादू बरकरार है। कंपनी की इस ऑफरोड एसयूवी को पिछले महीने 5,072 ग्राहकों ने खरीदा। Mahindra XUV300 और को भी ग्राहकों का भारी साथ मिला है। इन सभी गाड़ियों की पिछले साल के फरवरी महीने के मुकाबले बिक्री बढ़ी है। हालांकि, इस दौरान की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

No comments:

Post a Comment