Thursday, February 10, 2022

Mahindra ला रही सबसे 'पावरफुल' कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें कब होगी लॉन्च February 10, 2022 at 07:39PM

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) अपनी सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) महिंद्रा एक्सयूवी 300 () को अपडेट करने जा रही है। कंपनी इस फिस्कल इयर की तीसरी तिमाही में कंपनी इसका अपडेट लॉन्च कर सकती है। यानी इस कार को कंपनी जनवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ, ऑटोमोटिव वीजे नाकरा (Veejay Nakra) ने दी। क्या होगा नया ? बात करें कि XUV 300 में क्या नया होगा तो आपको बता दें इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल में काफी कुछ बदलने वाला है। महिंद्रा की यह धांसू एसयूवी 1.2L mStallion T-GDI पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। यह इंजन 130bhp पावर और 230Nm टॉर्क जेनेरेट कर सकता है। कंपनी ने XUV300 Sportz को इसी पावरट्रेन के साथ शोकेस किया था। अब नए गैसोलीन मोटर के साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी बन जाएगी। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल 20bhp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क जेनेरेट करेगा। इसके अलावा यह कार 6 स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आएगी। 2023 Mahindra XUV300 अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ आएगी। यह इंफोटेंमेंट सिस्टम हाइ रेजॉलूशन ग्रैफिक्स और यूजर इंटरफेस के साथ आने वाला है। इसके अलावा यह कार ज्यादा बड़े ग्रिल और वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ आने वाली है।

No comments:

Post a Comment