Thursday, February 10, 2022

₹5 लाख से सस्ती इस CNG कार में होती है बंपर बचत, 32 KM का देती है धांसू माइलेज February 09, 2022 at 11:42PM

नई दिल्ली। अगर आप 5 लाख रुपये से कम कीमत में एक किफायती सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह भारत की सबसे सस्ती सीएनजी कार () है। यह सीएनजी कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसमें 60 लीटर की क्षमता (वाटर इक्विवेलेंट फिलिंग कैपेसिटी) मिलती है। आज हम आपको इस Maruti Suzuki की इस लोकप्रिय सीएनजी कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... मारुति सुजुकी ऑल्टो की सीएनजी कार में 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व इंजन मिलता है। यह सीएनजी कार 6000 आरपीएम पर 48PS का मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। Maruti Alto CNG की सीटिंग क्षमता की बात करें तो इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। इसका व्हीलबेस 2360 मिलीमीटर है। इसकी लंबाई 3445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1515 मिलीमीटर और ऊंचाई 1475 मिलीमीटर है। इस सीएनजी कार का कर्ब वजन 845 किलोग्राम है। जबकि, इसका ग्रॉस वजन 1185 किलोग्राम है। इसके सामने वाले पहिए में डिस्क ब्रेक मिलता है। जबकि, इसके पीछे वाले पहिए में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यात्रियों के आरामदायक राइडिंग के लिए इसके सामने की ओर MacPherson Strut दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 3-लिंक रिजिड एक्सेल सस्पेंशन दिया गया है। यह देश की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारों में से एक है। कुछ समय पहले मारुति ने इसकी कीमतों में 12,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। भारतीय बाजार में CNG दो वैरिएंट में आती है। इसके LXI वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये है। जबकि, मारुति सुजुकी ऑल्टो के LXI (O) सीएनजी वैरिएंट की कीमत 4.95 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment