Thursday, February 10, 2022

खुशखबरी! महिंद्रा लॉन्च करने जा रही नई इलेक्ट्रिक कार, 300 KM का देगी धांसू रेंज, Nexon EV और ZS EV से होगा मुकाबला February 10, 2022 at 01:58AM

नई दिल्ली। Mahindra XUV300 EV भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे जुलाई महीने के बाद इसे भारतीय बाजार में कभी भी लॉन्च कर सकती है। बता दें कि महिंद्रा ने अपनी eXUV300 को सबसे पहले साल 2020 में ऑटो एक्सपो में पेश किया था। तब कंपनी की तरफ से इसके फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई। इसका लुक काफी स्टाइलिश है, जो इसे काफी खास बनाता है। इन धांसू इलेक्ट्रिक कारों से होगा कड़ा मुकाबला लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका और जैसी इलेक्ट्रिक कारों से सीधा और कड़ा मुकाबला होगा। बता दें कि ये दोनों ही भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक हैं। फुल चार्ज पर 300 किलोमीटर तक चलेगी इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक XUV300 EV एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 300 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 130 bhp का मैक्सिमम पावर पैदा करेगा। इसके इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए इसमें 40 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। क्या होगी कीमत माना जा रहा है कि महिंद्रा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को 10 से 15 लाख रुपये के बीच में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की होने वाली है एंट्री महिंद्रा अगले 7 सालों में अपनी 16 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली है। इसमें 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी गाड़ियां और 8 इलेक्ट्रिक लाइट कॉमर्शियल व्हीकल होंगे। कंपनी अपनी Mahindra XUV300 EV को वित्तवर्ष 22-23 की तीसरी या चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। यानी XUV300 EV इस साल जुलाई से दिसंबर महीने के बीच कभी भी लॉन्च हो सकती है।

No comments:

Post a Comment