Saturday, February 19, 2022

लड़कियों से बुजुर्गो तक को खूब पसंद आ रहीं ये 5 स्कूटी, देती हैं 64 kmpl तक का धांसू माइलेज, जानें कीमत February 19, 2022 at 01:31AM

नई दिल्ली। in India: भारत में स्कूटर्स को लोग आम भाषा में स्कूटी कहते हैं। आज हम आपको उन पांच स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स से लेकर बुजुर्गों तक काफी पसंद कर रहे हैं। इन स्कूटर्स में डीसेंट इंजन के साथ शानदार माइलेज और ज्यादा स्टोरेट कैपेसिटी मिलता है। आज हम आपको 125 सीसी सेगमेंट में आने वाले टीवीएस जुपिटर 125, सुजुकी एक्सेस 125, होंडा एक्टिवा 125, हीरो डेस्टिनी 125 और यामाहा फसीनो के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको इन बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स () के माइलेज डीटेल्स और कीमतों के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्कूटर सबसे बेहतर रहेगा। तो डालते हैं एक नजर... यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसका 124 सीसी का इंजन 8.18 Bhp का पावर और 10.3 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5.3 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 74,157 रुपये। इसमें 50 से 55 kmpl तक का माइलेज मिलता है। टीवीएस ने पिछले साल नई जुपिटर को लॉन्च किया, जिसमें 124.8 सीसी का इंजन मिलता है। इसका इंजन जो 8.04 bhp का पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5.1 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 75,625 रुपये है। इसमें 55 kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसमें 124.8 सीसी का इंजन 9 Bhp का पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70,400 रुपये है। इसमें 47 से 50 kmpl तक का माइलेज मिलता है। यह देश का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 75,600 रुपये है। इसमें 124 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8.6 bhp का पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। इसमें 64 kmpl तक का माइलेज मिलता है। 125 FI इसमें 125 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8.2 PS का पावर और 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5.2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 74,530 रुपये है। इसमें 68.75 kmpl तक का माइलेज मिलता है।

No comments:

Post a Comment