Tuesday, May 25, 2021

कोरोना के बावजूद धुआंधार बिकी ये 10 मोटरसाइकिलें, लाखों में हुई इनकी खरीदारी May 25, 2021 at 04:50AM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन 10 दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद भारत में बंपर बिक्री हुई है। हम आपको अप्रैल महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि मार्च महीने की तुलना में अप्रैल महीने में इन दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी खरीदारी हुई है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स के नाम अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 1,93,508 यूनिट्स 1,43,736 यूनिट्स 34.63 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 1,09,678 यूनिट्स 1,14,757 यूनिट्स 4.43 फीसदी बिक्री घटी
3 Honda CB Shine 79,416 यूनिट्स 86,633 यूनिट्स 8.33 फीसदी बिक्री घटी
4 Hero HF Deluxe 71,294 यूनिट्स 1,14,969यूनिट्स 37.99 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 66,586 यूनिट्स 51,454 यूनिट्स 29.41 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 Suzuki Access 53,285 यूनिट्स 26,476 यूनिट्स 101.26 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 Bajaj Platina 35,467 यूनिट्स 21,264 यूनिट्स 66.79 फीसदी बिक्री बढ़ी
8 TVS Apache 29,458 यूनिट्स 21,764 यूनिट्स 35.35 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 TVS XL Super 25,977 यूनिट्स 32,808 यूनिट्स 20.82 फीसदी बिक्री घटी
10 TVS Jupiter 25,570 यूनिट्स 21,001 यूनिट्स 21.76 फीसदी बिक्री बढ़ी
अप्रैल 2021 में Hero Splendor देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 1,93,508 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, Activa देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर और भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, जहां इसके 1,09,678 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Honda CB Shine ने बाजी मारी है, जहां इसके 79,416 यूनिट्स की भारत में बिक्री हुई। अप्रैल महीने में केवल Hero Splendor और Honda Activa ही ऐसे दोपहिया वाहन रहे, जिनके 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की देश में बिक्री हुई। अप्रैल 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों में के सबसे ज्यादा 3 टू-व्हीलर्स शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Hero, Bajaj और Honda के दो-दो वाहन शामिल हैं। के Access स्कूटर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

No comments:

Post a Comment