Tuesday, March 30, 2021

कल से महंगे हो जाएंगे इन 8 कंपनियों के वाहन, बचत करने का अब भी बचा है आखिरी मौका March 30, 2021 at 06:45PM

नई दिल्ली।कल से कई वाहन कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार या फिर बाइक/स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए, क्योंकि हम आपको उन वाहन कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके वाहन कल से महंगे हो जाएंगे। यानी, अगर आप इन कंपनियों के वाहनों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। तो डालते हैं एक नजर...

Maruti Suzuki, Toyota, Renault, Datsun, Nissan, Hero Motocorp, Kawasaki और Isuzu के वाहन कल से महंगे होने जा रहे हैं।


कल से महंगे हो जाएंगे इन 8 कंपनियों के वाहन, बचत करने का अब भी बचा है आखिरी मौका

नई दिल्ली।

कल से कई वाहन कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार या फिर बाइक/स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए, क्योंकि हम आपको उन वाहन कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके वाहन कल से महंगे हो जाएंगे। यानी, अगर आप इन कंपनियों के वाहनों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। तो डालते हैं एक नजर...



Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी, 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि मारुति ने इसी साल 18 जनवरी को अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। तब कंपनी ने कोरोना के कारण कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का हवाला दिया था।



Renault
Renault

Renault ने अपने लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने का ऐलान पहले ही कल दिया था। ऐसे में कल से रेनो की गाड़ियां भी महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, बढ़ी कीमतें मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से तय की जाएंगी। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी कारों की कीमतों को 28,000 रुपये तक महंगा किया था।



Hero Motocorp
Hero Motocorp

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें और स्कूटर कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कौन से मॉडल और वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में भी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।



Datsun
Datsun

Datsun की कारें भी कल से महंगी हो जाएंगी। हालांकि, किन कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा अभी इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसके बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है।



Nissan
Nissan

Nissan India (निसान इंडिया) अपनी कारों की कीमतों को कल से बढ़ाने जा रही है। हालांकि, ये कारें कितनी महंगी होंगी, इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इतना जरूर तय है कि बढ़ी कीमतें Nissan की अलग-अलग कारों और वेरिएंट्स के हिसाब से तय होंगी।



Toyota Fortuner facelift
Toyota Fortuner facelift

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी कल से अपने पूरे लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने जा रही है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी।



Isuzu
Isuzu

इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को कल से 1 लाख रुपये महंगा करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाया था। उस समय कंपनी ने अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को 10,000 रुपये तक महंगा कर दिया था।



Kawasaki
Kawasaki

कावासाकी इंडिया की मोटरसाइकिलें 1 अप्रैल 2021 से 18,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि, Ninja 300, Z H2 और Kawasaki ZX-10R जैसी मोटरसाइकिलों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि Kawasaki Z H2 और Z H2 SE की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा Kawasaki की KLX 110 और KLX 140G डर्ट बाइक्स की कीमतें भी नहीं बढ़ी हैं।




No comments:

Post a Comment