Tuesday, March 30, 2021

Studds ने भारत में लॉन्च किया नया हेलमेट, जानें आपके बजट में कितना है फिट? March 30, 2021 at 04:18AM

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (STUDDS Accessories Ltd) ने भारतीय बाजार में अपना नया हेलमेट लॉन्च किया है।कंपनी ने इसका नाम रखा है, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च कर दिया है। यह फ्लिप अप-फुल फेस हेलमेट है, जिसमें बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए एरोडायनेमिक डिजाइन, यूवी रेजिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जिक लाइनर, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप के साथ चिन एयर वेंट्स और एयर एग्जॉस्ट फीचर दिए गए हैं। इसमें एक्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए आउटर शेल में स्पेशल हाई इम्पैक्ट ग्रेड इंजेक्ट किए गए हैं। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साइज कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को पांच बेसिक साइज में लॉन्च किया है। इनमें,
  • 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल
  • 560 मिलीमीटर- स्मॉल
  • 570 मिलीमीटर- मीडियम
  • 580 मिलीमीटर- लार्ज और
  • 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।
फिनिश ऑप्शन कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor को ग्लॉस और मैट फिनिश में लॉन्च किया है। कलर डीकेल्स कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इनमें,
  • Black N2
  • Black N3
  • Black N5
  • Black N10
  • Matt Black N1
  • Matt Black N2
  • Matt Black N3
  • Matt Black N5
  • Matt Black N6
  • Matt Black N10
इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। इसमें एयरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ यूवी रेजिस्टेंट पेंट दिया गया है। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। इससे पहले STUDDS ने भारतीय बाजार में अपना Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। यह एक फ्लिप अप-फिल फेस हेलमेट है। इसका आउटर शेल काफी मजबूत है। इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। Ninja Elite Super D4 Decor और 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों चुनने का विकल्प मिलता है।

No comments:

Post a Comment