Tuesday, March 30, 2021

2021 Honda CB650R भारत में लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन March 30, 2021 at 09:07AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसकी 8.67 लाख रुपये गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत रखी है। इसकी डिजाइन की बात करें, टाईटली रैप्ड और एग्रेसिव CB650R का नियो स्पोर्ट्स कैफे स्टाइल, शॉर्ट, स्टबी टेल और शॉर्ट ओवरहैंग हेडलाइट के साथ सिग्नेचर कॉम्पैक्ट ट्रैपेजाइड प्रोपोशन इसके और भी स्टाइलिश लुक देता है। छोटे साइड पैनेल और स्टील से बने रियर मडगार्ड इसे मिनिमलिस्टिक बनाते हैं। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। कलर ऑप्शन्स कंपनी ने अपनी 2021 Honda CB650R को भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा है। इनमें कैंडी क्रोमोसफीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। इंजन में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 648.72 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस 2021 Honda CB650R के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 12,000 आरपीएम पर 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 Honda CB650R का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्यूल टैंक 2021 Honda CB650R में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डायमेंशन 2021 Honda CB650R की लंबाई 2128 मिलीमीटर, चौड़ाई 784 मिलीमीटर और ऊंचाई 1076 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1449 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 148 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की लंबाई 635 मिलीमीटर है। कर्ब वजन 2021 Honda CB650R का कर्ब वजन 206 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 Honda CB650R के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक 2021 Honda CB650R के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment