Friday, December 17, 2021

धड़ल्ले से बिक रही Hero की ये सस्ती बाइक, महज 1 महीने के अंदर बिक गए 1.92 लाख मॉडल December 16, 2021 at 09:11PM

नई दिल्ली। नवंबर महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की लिस्ट आ गई है। इस बार भी देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा। पिछले महीने इसे 1.92 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि, पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले इसकी बिक्री 22.51 फीसदी घटी है। ने पिछले महीने () से लेकर () जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का खिताब () अपने नाम किया। जबकि, इस दौरान () देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। एक्टिवा को पिछले महीने 1.24 लाख ग्राहकों ने खरीदा। ऐसे में आज हम आपको सभी टॉप-10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप यह खुद जान सकें कि जो टू-व्हीलर आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक दोपहिया कंपनियों के नाम नवंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई नवंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 1,92,490 यूनिट्स 2,48,398 यूनिट्स 22.51 फीसदी घटी बिक्री
2 Honda Activa 1,24,082 यूनिट्स 2,25,822 यूनिट्स 45.05 फीसदी घटी बिक्री
3 Honda CB Shine 83,622 यूनिट्स 94,413 यूनिट्स 11.43 फीसदी बिक्री घटी
4 Hero HF Deluxe 76,149 यूनिट्स 1,79,426 यूनिट्स 57.56 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 61,913 यूनिट्स 1,04,904 यूनिट्स 40.98 फीसदी बिक्री घटी
6 Bajaj Platina 60,646 यूनिट्स 41,572 यूनिट्स 45.88 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 TVS Jupiter 44,139 यूनिट्स 62,626यूनिट्स 29.52 फीसदी बिक्री घटी
8 TVS XL 100 42,558 यूनिट्स 70,750 यूनिट्स 39.85फीसदी बिक्री घटी
9 Suzuki Access 42,481 यूनिट्स 45,582 यूनिट्स 6.80 फीसदी बिक्री घटी
10 TVS Apache 28,608 यूनिट्स 41,557 यूनिट्स 31.16 फीसदी बिक्री घटी
कुल बिक्री 7,56,688 यूनिट्स 11,15,050 यूनिट्स 32.14 फीसदी बिक्री घटी
टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में केवल बजाज प्लेटिना ऐसी टू-व्हीलर है, जिसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है।नवंबर 2020 के मुकाबले इसकी बिक्री 45.88 फीसदी बढ़ी है।

No comments:

Post a Comment