नई दिल्ली Global NCAP एक इंडिपेंडेंट ऑर्गनाइजेशन है जो अलग अलग कारों का क्रैश टेस्ट करता है। यह ऑर्गनाइजेशन अलग अलग देशों में कारों की सेफ्टी टेस्ट करता है और वीकल सेफ्टी के बारे में अवेयरनेस फैलाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रैश टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। Mahindra XUV700 इस कार ने हाल ही में Global NCAP के क्रैश टेस्ट में 66 में से 57.69 पॉइंट्स स्कोर किया। कुछ वक्त पहले ही लॉन्च होने वाली इस कार को भारत में खूब बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है और लोगों ने इसे जमकर खरीदा है। Tata Punch इस लिस्ट में यह दूसरी सबसे सेफ कार है। Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इसे 66 में से 57.34 पॉइंट्स मिले। कार की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये है। कंपनी ने हाल ही में अपनी यह माइक्रो एसयूवी लॉन्च की थी। Mahindra XUV300 इस कार को 66 में से 53.86 पॉइंट्स हासिल हुए। अडल्ट ऑक्युपेंसी में इसे 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्युपेंसी में 4 स्टार मिले। इसकी शुरुआती कीमत 7.95 लाख रुपये है। यह कार 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ आती है। Mahindra Thar महिंद्रा की यह पावरफुल ऑफरोडर कार सेफ्टी के मामले में भी जबरदस्त है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 66 में 53.63 स्कोर हासिल हुआ। यह कार 12.78 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। Tata Tigore EV यह कार इंडिया की सबसे सेफ कारों में से एक है। इस लिस्ट में यह कार 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर रही। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। यह कार कई सेफ्टी फीचर के साथ आती है।
No comments:
Post a Comment