Saturday, November 13, 2021

कार खरीदने में कन्फ्यूजन ? ये हैं इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारें November 13, 2021 at 06:47AM

नई दिल्ली भारत जैसे विकासशील देश में कार खरीदना एक बड़ा फैसला होता है। इसलिए ज्यादातर लोग कार खरीदने से पहले काफी सोच विचार करते हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि कौन सी कार खरीदी जाए तो परेशान न हों हम आपका कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि पिछले महीने यानी अक्टूबर 2021 में किन कारों को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया और खरीदा () गया। मारुति सुजुकी ऑल्टो अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो () सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस कार की 17,389 यूनिट बिकीं। इस कार की शुरुआती कीमत 3.15 लाख रुपये है। बेस्टसेलिंग कार की लिस्ट में यह कार नंबर 1 रही। मारुति सुजुकी बलेनो लिस्ट में दूसरा नाम भी मारुति की ही कार का है। बलेनो इस लिस्ट में 15,573 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। इस कार की 5.99 लाख रुपये है। इस हैचबैक को भारत में खूब पसंद किया जाता है। मारुति सुजुकी अर्टिगा तीसरे नंबर पर भी मारुति का कब्जा रहा। अर्टिगा MPV की 12,923 यूनिट्स पिछले महीने सेल हुई हैं। यह कार देश की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। यह कार 1.5 लीटर K15 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मारुति सुजुकी वैगन आर यह कार कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये है। अक्टूबर 2021 में 12,335 यूनिट्स बिकीं और बेस्टसेलर कारों की लिस्ट में यह कार चौथे नंबर पर रही। ह्यूंदै वेन्यू Hyundai Venue इस लिस्ट में 5वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही। अक्टूबर महीने में यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली नॉन मारुति कार रही। वेन्यू की 10,554 यूनिट्स अक्टूबर 2021 में बिकीं।

No comments:

Post a Comment