Sunday, November 21, 2021

24 kmpl माइलेज वाली सस्ती देसी कार Tata Tiago के सभी वेरिएंट्स की प्राइस-माइलेज देखें November 21, 2021 at 12:01AM

नई दिल्ली।Tata Tiago All Variants Price Variants Features Mileage: भारत में कम दाम में अच्छी माइलेज वाली कार (‌Best Mileage Cars) की सबसे ज्यादा डिमांड है और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कई धांसू कारें हैं, जिनमें मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 (Maruti Alto) भी है। लेकिन आपको बता दें कि किफायती हैचबैक सेगमेंट में देसी कंपनी टाटा मोटर्स की भी एक सस्ती हैचबैक कार टाटा टिएगो (Tata Tiago) है, जो कि करीब 24 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। तो चलिए, आज हम आपको टाटा टिएगो की सबसे सस्ती कार टिएगो के सभी वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज (Tata Tiago Mileage) के बारे में बताते हैं। ये भी पढ़ें- 5 कलर ऑप्शन और 11 वेरिएंट्सपांच सीटों वाली हैचबैक कार Tata Tiago को भारत में 4.99 लाख रुपये से लेकर 7.04 लाख रुपये की प्राइस रेंज (एक्स शोरूम) में पेश किया गया है। 5 रंगों में उपलब्ध इस हैचबैक को XE, XT(O), XT, XTA, XZ, XZA, XZ+, XZ+ DT, XZA+ और XZA+ DT जैसे शानदार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस कार में 1199 cc का इंजन लगा है, जो 84.48 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करता है। यह हैचबैक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। ये भी पढ़ें- फीचर्स भी अच्छेटाटा टिएगो में 15 इंच की अलॉय व्हील्ज, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर वाला हरमन ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेज कंट्रोल, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोस समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं। टाटा टिएगो की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक लीटर में 23.84 km तक चला सकते हैं। ये भी पढ़ें- जरा कीमत देख लें अब...Tata Tiago के सभी वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो Tiago XE Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। Tiago XT Option Manual Petrol वेरिएंट की कीम 5.49 लाख रुपये है। Tiago XT Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 5.69 लाख रुपये है। Tiago XT Limited Edition Manual Petrol वेरिएंट कीकीमत 5.79 लाख रुपये है। Tiago XZ Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.09 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- Tiago XTA AMT Petrol वेरिएंट की कीमत 6.24 लाख रुपये है। Tiago XZ Plus Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.37 लाख रुपये है। Tiago XZ Plus Dual Tone Roof Manual Petrol वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये है। Tiago XZA AMT Petrol वेरिएंट की कीमत 6.64 लाख रुपये है। Tiago XZA Plus AMT Petrol वेरिएंट की कीमत 6.92 लाख रुपये है। Tiago XZA Plus Dual Tone Roof AMT Petrol वेरिएंट की कीमत 7.04 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment