नई दिल्ली।Mahindra XUV700 Javelin Edition For Neeraj Chopra: तोक्यो ओलिंपिक और तोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीतने वालों के लिए महिंद्रा एक्सयूवी700 का खास वेरिएंट Mahindra XUV700 Javelin Edition बनकर तैयार है और जल्द ही यह ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा गिफ्ट की जाएगी। हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी700 जैवलिन एडिशन की 2 यूनिट सड़कों पर दिखी है, जो देखने में वाकई शानदार है और इसमें कुछ ऐसी खास बाते हैं, जिसे कंपनी ने नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को ध्यान में रखकर ही तैयार किया है। ये भी पढ़ें- जैवलिन एम्बलेम और गोल्ड ऐक्सेंटNew Mahindra XUV700 Javelin Edition की जो सबसे खास बातें हैं, वो ये हैं कि इसमें गोल्ड पेंटेड फ्रंट ग्रिल के साथ कई वर्टिकल स्लैट्स दिखते हैं। इसके साथ ही गोल्ड फिनिश के साथ नई महिंद्रा बैज और ORVMs पर गोल्ड ऐक्सेंट भी देखने में काफी शानदार है। इसमें डोर हैंडल्स और रियर बैजिंग पर भी गोल्ड ऐक्सेंट दिखते हैं। कंपनी ने एक्सयूवी700 जैवलिन एडिशन को मिडनाइट ब्लू एक्सटीरियर कलर में पेश किया है। ये भी पढ़ें- देखने में काफी जबरदस्तNew Mahindra XUV700 Javelin Edition के इंटीरियर में भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसका केबिन सॉफ्ट टच मटीरियल्स का बना है और साथ ही डैशबोर्ड पर जैनविन एम्बलेम और गोल्ड ट्रीटमेंट से यह जबरदस्त दिखता है। इसमें लेदर सीट्स लगे हैं। बाद बाकी सारे फीचर्स, इंजन और पावर इसमें महिंद्रा एक्सयूवी700 के रेगुलर मॉडल्स वाले ही हैं। जल्द ही महिंद्रा एक्सयूवी700 की ऑफिशल झलक पेश कर दी जाएगी और फिर इसे नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को सौंप दिया जाएगा। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने तोक्यो ओलिंपिक और तोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अपनी नई एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 देने की घोषणा की थी। ये भी पढ़ें-
No comments:
Post a Comment