Thursday, September 2, 2021

Suzuki के दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री, अगस्त महीने में बिके 70000 से भी ज्यादा यूनिट्स September 02, 2021 at 04:25AM

नई दिल्ली। () प्राइवेट लिमिटेड ने अगस्त 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता ने अगस्त 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 73,463 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, अगस्त 2020 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 57,909 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। ऐसे में अगस्त 2020 के मुकाबले इस साल अगस्त महीने में कंपनी की बिक्री में 27 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं सुजुकी के दोपहिया वाहनों की बिक्री इस साल के जुलाई महीने के मुकाबले भी बढ़ी है। बता दें कि जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 73,083 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई? अगस्त 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के भारतीय बाजार में कुल 61,809 दोपहिया वाहन बिके। वहीं, जुलाई 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कुल 60,589 दोपहिया वाहन भारतीय बाजार में बिके थे। भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहन? अगस्त 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कुल 11,654 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। वहीं, जुलाई 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कुल 12,494 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया था।

No comments:

Post a Comment