Thursday, September 2, 2021

होंडा के दोपहिया वाहनों की बढ़ी मांग, अगस्त महीने में बिके 4 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स September 02, 2021 at 01:14AM

नई दिल्ली। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ( India) ने अगस्त 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अगस्त 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 4,30,683 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 3,84,920 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त 2021 में कंपनी की बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने भारतीय बाजार में कुल 4,01,4693 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल 3,40,420 दो-पहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त 2021 में होंडा के दोपहिया वाहनों को भारतीय ग्राहकों का ज्यादा साथ मिला। भारतीय बाजार से बाहर कितनी बिक्री हुई अगस्त 2021 में होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने 29,214 दो-पहिया वाहनों का निर्यात किया। जबकि, जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल 44,500 दो-पहिया वाहनों का निर्यात किया था। यानी, जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त 2021 में होंडा के दोपहिया वाहनों के निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में Honda CB200X की हुई एंट्री इससे पहले हाल ही में (Honda Motorcycle and Scooter India) ने अपनी एंट्री लेवल क्रॉसओवर बाइक Honda CB200X (होंडा सीबी200एक्स) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया।इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,44,500 रुपये है। CB200X एक तरह से कम्यूटर बाइक है, जिसमें लंबा स्टांस, अपराइट राइडिंग पोजिशन, ADV-एस्क्यू डिजाइन और डुअल-स्पोर्ट ब्लॉक पैटर्न वाले टायर्स दिए गए हैं। Honda CB200X में 184 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 8,500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें वही यूनिट दी गई है, जो Honda Hornet 2.0 में मिलती है। भारतीय बाजार में Honda CB200X का अपने सेगमेंट में Hero Xpulse से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

No comments:

Post a Comment