Friday, August 27, 2021

कौन है TVS का सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन, 2 मिनट में पढ़ें जुलाई महीने की पूरी लिस्ट August 27, 2021 at 04:53AM

नई दिल्ली। अगर आप TVS की नई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपकी मदद कर सकती है। क्योंकि, आज हम आपको TVS के सभी दोपहिया वाहनों (TVS two wheelers) की जुलाई महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि पिछले महीने टीवीएस का कौन सा स्कूटर () या मोटरसाइकिल () सबसे ज्यादा बिका। इसके बाद आप यह जान सकेंगे कि टीवीएस की जो बाइक या स्कूटर आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
TVS की मोटरसाइकिलें जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई बिक्री में अंतर बिक्री में कितना अंतर आया
TVS XL 49,279 यूनिट्स 58,403 यूनिट्स 9,124 मॉडल कम बिके 15.62 फीसदी बिक्री घटी
TVS Jupiter 38,209 यूनिट्स 48,995 यूनिट्स 10,786 मॉडल कम बिके 22.01 फीसदी बिक्री घटी
TVS Apache 27,228 यूनिट्स 33,664 यूनिट्स 6,436 मॉडल कम बिके 19.12 फीसदी बिक्री घटी
TVS Ntorq 23,983 यूनिट्स 16,404 यूनिट्स 7,579 मॉडल ज्यादा बिके 46.20 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS Sport 10,877 यूनिट्स 10,844 यूनिट्स 33 मॉडल ज्यादा बिके 0.30 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS Radeon 9,466 यूनिट्स 4,370 यूनिट्स 5,096 मॉडल ज्यादा बिके 116.61 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS Star City 6,636 यूनिट्स 5,145 यूनिट्स 1,491 मॉडल ज्यादा बिके 28.98 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS Pep+ 4,478 यूनिट्स 10,210 यूनिट्स 5,732 मॉडल कम बिके 56.14 फीसदी बिक्री घटी
TVS Zest 4.099 यूनिट्स 1,337 यूनिट्स 2,762 मॉडल ज्यादा बिके 206 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS iQube 540 यूनिट्स 23 यूनिट्स 517 मॉडल ज्यादा बिके 2248 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS RR310 374 यूनिट्स 252 यूनिट्स 122 ज्यादा मॉडल बिके 48.41 फीसदी बिक्री बढ़ी
जुलाई 2021 में टीवीएस के कुल 1,75,169 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जुलाई 2020 में टीवीएस के कुल 1,89,647 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जुलाई 2020 की तुलना में जुलाई 2021 में टीवीएस की बिक्री में 7.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, जून 2021 के मुकाबले जुलाई 2021 में बिक्री बढ़ी है। बता दें कि जून 2021 में टीवीएस के कुल 1,45,143 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जुलाई 2021 में TVS XL कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा। वहीं, इस दौरान कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक और कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।

No comments:

Post a Comment